लुधियाना की सड़कों पर करोड़पति इंडस्ट्रियलिस्ट्स और कारोबारी भजन गाने को हुए विवश, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
स्टील के कच्चे माल की कीमतों में उछाल और चौतरफा महंगाई से खफा कारोबारियों ने मंगलवार को लगातार आठवें दिन यहां अपना रोष धरना जारी रखा। गांधीगिरी के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ अलग अंदाज में रोष जताते हुए आज मुंह पर पटि्टयां और मास्क बांधकर मौन व्रत रखा।

साथ ही बयान जारी कर अपना दर्द बयां करते हुए गुहार लगाई कि लगातार मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम एक बार हम कारोबारियों की पुकार भी सुन लें। साथ ही अपनी मुख्य मांग दोहराई कि अगर सरकार रेगुलेटरी कमेटी बना दे तो बेलगाम होती महंगाई पर अंकुश लगाया जा सकता है।

उन्होंने तर्क दिया कि जब सरकार खुद कारोबारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानती है तो उसको ही तोड़ने वाले काम क्यों कर रही है। हकीकत में चौतरफा महंगाई से इंडस्ट्री की रीढ़ टूट चुकी है। कारोबारियों ने सरकार को सचेत किया कि यदि इंडस्ट्री का अस्तित्व नहीं बचेगा तो उससे जुड़े करोड़ों वर्करों के सामने भी रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा।

आर्थिक संकट के दौरान भी इंडस्ट्री ने मैदान नहीं छोड़ा

कारोबारियों ने याद दिलाया कि कोरोना महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट के दौरान भी इंडस्ट्री ने मैदान नहीं छोड़ा। इसके बावजूद कारोबारियों पर टैक्स का बोझ लाद दिया गया। जबकि होना यह चाहिए था कि इंडस्ट्री को राहत देने वाले कदम उठाते हुए केंद्र सरकार देश की अर्थव्यस्था को तेजी से मजबूत करने की पहली करती।

फिलहाल कारोबारी राहत की आस छोड़कर सिर्फ यह चाहते हैं कि कच्चे माल की बेलगाम कीमतों में गिरावट आए। साथ ही रियायती दर पर बिजली, डीजल और जरुरी सुविधाएं दी जाएं। वर्ना मजबूरन कारोबारियों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *