जालंधर में सैट्रल हलके के MLA राजिंदर बेरी के घर अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग, ब्रेकफास्ट की टेबल पर राजनीतिक चर्चा, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आज जालंधर दौरे के दौरान अचानक सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के निवास सैंट्रल टाउन पहुंच गए। अपने घर कैबिनेट मंत्री को देख कर विधायक राजिंदर बेरी, पत्नी और पार्षद उमा बेरी व पारिवारिक मित्रों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग ने राजिंदर बेरी की माता जी का पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रविवार को नो चालान डे और यातायात जागरुकता पर निकले ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आज जालंधर के बीएमसी चौक पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। इसके बाद अचानक वे सैंट्रल टाउन में विधायक राजिंदर बेरी के घर पर पहुंच गए। अचानक मंत्री को देख कर विधायक और उनका परिवार अचंभित हो गया।

इस दौरान विधायक राजिंदर बेरी ने अपने पारिवारिक मित्रों को बुलाया और सभी ने मिलकर कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने ब्रेकफास्ट किया। इस दौरान जालंधर समेत पंजाब की राजनीति पर विधायक राजिंदर बेरी और कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग के बीच काफी लंबी बातचीत चली।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधायक राजिंदर बेरी गहरे मित्र हैं। जालंधर में कार्यक्रम के बीच अचानक राजा वडिंग जब विधायक राजिंदर बेरी के घर पहुंचे तो बेरी घर से निकलने वाले थे। उन्हें देख कर वे घर में रुके और सभी के साथ ब्रेकफास्ट किया।

Shiromani Akali Dal की मुख्य सलाहकार का इस्तीफा। Sukhbir Badal पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/w1_ti3bU-Ws

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *