महिला IPS अधिकारी का पेन हुआ गुम, ढूंढने के लिए कई थानों की पुलिस ने पूरा बाजार खंगाला, CCTV फुटेज देखी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुल्लू। उत्तर प्रदेश में मंत्री की भैंसे चोरी होने की खबर तो आपने पढ़ी ही होगी. वहीं, मंडी में महिला एसपी की अँगुठियां गुम होने के मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) में कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है. हालांकि, यहां भैंस चोरी नहीं हुई है. लेकिन एक महिला आईपीएस (IPS) का पेन गुम हो गया. पेन की तलाश के लिए पुलिस अफसर ने जवान (Kullu Police) भी भेज दिए, लेकिन पेन नहीं मिला।

दरअसल, मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती का आयोजन हो रहा है. इसी सिलसिले में महिला अफसर जिला मुख्यालय कुल्लू में पुलिस भर्ती करवाने आई हैं. यहां पर महिला आईपीएस अधिकारी का महंगा पेन गुम हो गया. इसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस के जवान लगा दिए गए. हालांकि, पेन का पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारी का गुम हुआ पेन चर्चा का विषय बन गया है. गुम पेन की कीमत हजारों में बताई जा रही है।

दुकानों में तलाश, सीसीटीवी भी खंगाले

पेन तलाशने में जुटे पुलिस कर्मचारियों ने ढालपुर में कई दुकानों में जाकर पूछताछ की. यहां तक कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आम आदमी की शिकायत पर पुलिस कितनी जल्दी कार्रवाई करती है, जबकि कमांडेंट महिला आईपीएस अधिकारी के पेन की तलाश के लिए जवान भी लगा दिए गए।

दरअसल, रविवार शाम को महिला अधिकारी ढालपुर अस्पताल के आसपास की दुकानों में कुछ सामान की खरीदारी के लिए आई थीं. इस दौरान उनका कीमती पेन कहीं खो गया. हालांकि, पेन को उन्होंने ढूंढ़ने की कोशिश नाकाम रही है. ऐसे में सोमवार दोपहर के समय पुलिस के कर्मचारी दुकानों में पहुंचे. वहीं, मामले में एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पेन गुम होने की बात सही है।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *