पंजाब के होशियारपुर, मालेरकोटला, पटियाला और संगरूर समेत इन शहरों में चल रहा था चाइल्ड पोर्न रैकेट, CBI ने मारा छापा, हुए बड़े खुलासे

Daily Samvad
3 Min Read
phone
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। बच्चों के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें इंटरनेट के जरिए सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक साथ पूरे देश के 76 शहरों में भारी पैमाने पर छापेमारी की। यह छापेमारी 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के शहरों में की गई। सीबीआई ने 14 नवंबर को इस मामले में 23 अलग अलग केस दर्ज किए। इन मामलों में 83 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

वहीं ओडिशा में छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारी की जमकर पिटाई की गई, जिससे वह घायल हो गए। सीबीआई के मुताबिक पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लोगों के घरों में छापा मारी की गई।

पंजाब में इन शहरों में छापेमारी

सीबीआई की टीम ने पंजाब के कई शहरों में छापेमारी और कार्रवाई की। पंजाब के संगरूर, मालेरकोटला, होशियारपुर और पटियाला में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। यहां से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये लोग बच्चों के यौन शोषण से जुड़े थे। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की तफ्शीश कर रही है।

बच्चों के साथ शोषण के बढ़े 400 फीसदी मामले

दरअसल नैशनल क्राइम रिकॉर्डस ब्यूरों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 2019 के मुकाबले 2020 में बच्चों के अश्लील विडियो बनाने उनका शोषण करने के मामलों में 400 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। छापेमारी में सीबीआई को बड़ी तादाद में आपत्तिजनक दस्तावेज और डेटा मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल 83 लोगों के खिलाफ 14 नवंबर को 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।

विदेशी नंबरों से आते थे लिंक

सूत्रों के मुताबिक, यूपी के चंदौली में पकड़े गए सूरज ने सीबीआई टीम को बताया कि दोस्‍ती के नाम पर कई ग्रुप से जुड़ने के बाद उसे विदेशी नंबरों से लिंक आते थे, जिसमें अश्‍लील विडियो होते थे। कुछ दिन पहले उसने कई ग्रुपों को डिलीट कर दिया था। टीम सूरज का मोबाइल जब्‍त कर ले गई।

अधिकारी को पीटा

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में सीबीआई की छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। उनकी जमकर पिटाई की। जुबुली नायक नाम के शख्स के घर पर हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया।

चाइल्ड पॉर्न से संबंधित ढेरों मामले सामने आने के बाद सीबीआई ने एक स्पेशल कमिटी का गठन किया गया। इसे लेकर जहां पोक्सो कानून को हाल ही में और भी सख्त बनाया गया है, तो वहीं आईटी ऐक्ट में भी इसके लिए सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *