जालंधर की ट्रैफिक पुलिस 100 रुपए लेकर मोहल्ले में भेजती है ‘मौत’: बशीरपुरा में बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे तोड़े, भारत नगर में ओवरलोड ट्रक ने पहुंचाया नुकसान, देखें तस्वीरे और VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के बशीरपुरा मोहल्ले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बेकाबू ट्रक ने ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे पर चढ़ गया। जिससे कई खंभे टूट गए। ट्रांसफार्मर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, भारत नगर में ओवरलोड ट्रक से बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां ओवरलोड ट्रक नई बनी सड़क में फंस गया।

बशीरपुरा में आज तड़के एक ओवरलोड बेकाबू ट्रक मोहल्ले में घुस गया। जिससे ट्रक ने बिजली के ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे पर चढ़ गया। कई खंभे और ट्रांसफार्मर बुरी तरह से टूट गए। जिससे कई घंटे बिजली नहीं। शिकायत के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

भारत नगर में हादसा होते होते बचा

उधर, भारत नगर में नई बनी सड़क के किनारे एक ओवरलोड ट्रक धंस गया। इस ट्रक पर ईंट लोड था। इलाके के समाजसेवक दीनानाथ प्रधान ने बताया कि करोड़ों रुपए खर्च कर नई सड़क बनाई गई। लेकिन इलाके में ओवरलोड ट्रक का आना-जाना जारी है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार ओवरलोड ट्रक आने का विरोध किया, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की।

ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे बनाई जा रही रोड गली को नुकसान पहुंचाया है। पानी निकासी के लिए बनाई रोड गली का निर्माण चल रहा है। इस दौरान आज सुबह ओवरलोड ट्रक पहुंचा और रोड गली को नुकसान पहुंचा। जिस जगह ट्रक फंसा है, वहां बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है, अगर ट्रक पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रिहाईशी इलाके मेंं घुसा ओवरलोड ट्रक। नई बनी रोड गली में धंसा। लोगों में आक्रोश। 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *