चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी, नामांकन से लेकर मतदान और रिजल्ट तक का पूरा शैड्यूल पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 के शेड्यूल को लेकर अब इतंजार खत्म हो गया है। शहर के 35 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन चंडीगढ़ ने सोमवार को नगर निगम चुनाव-2021 का बिगुल बजा दिया। स्टेट इलेक्शन कमीशन चंडीगढ़ की ओर से चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 के लिए पूरा चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

वहीं, अब शेड्यूल जारी होने के बाद इस चुनावी मैदान में ताल ठोक रहीं पार्टियों की तैयारी खूब जोर पकड़ लेगी। पार्टियों से जुड़े खासकर वो नेता, जो इस चुनावी मैदान में उतरेंगे, वह अब अपनी फिजा बनाते हुए नजर आएंगे। आपको बतादेंकि, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 की चुनावी प्रक्रिया नामांकन से 27 नवंबर से शुरू होगी। यानि उम्मीदवार 27 नवंबर से अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 4 दिसम्बर तक चलेगी।

24 दिसम्बर को चुनाव 

बतादें कि, ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा होगी। उम्मीदवार राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पर्चा दाखिल कर सकते हैं। वहीं, आपको बतादें कि नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे रखा गया है। इसके अलावा जो नांमाकन दाखिल होंगे, उनपर जांच और छटनी 6 दिसम्बर को होगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने वाला कोई उम्मीदवार अगर अपना नामांकन वापस लेना चाहता हैं तो इसके लिए तारीख 9 दिसम्बर रखी गई है।

आपको बतादें कि 24 दिसम्बर को चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगीय़ वोटिंग का समय सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। वहीं, वोटिंग की गिनती 27 दिसम्बर को होगी। 30 दिसम्बर को पूरी चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी। यानि देखना यह होगा कि साल 2022 के स्वागत से पहले शहर के वार्डों में कौन-कौन पार्षद बनकर आता है और उसका स्वागत होता है।

पढ़ें पूरा चुनाव शैड्यूल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *