तल्हण रोड पर अमर पैलेस के साथ काट दी कामर्शियल मार्केट, न CLU, न नक्शा, बना दिए कई SCO, भाजयुमो नेता अर्जुन ने की CM से शिकायत, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के कुछ अधिकारी ही निगम राजस्व को हड़पने में जुटे हुए हैं। एक ऐसा ही मामला आया है रामामंडी के आगे तल्हण रोड का। जहां निगम के कुछ अधिकारियों ने मिलकर एक कामर्शियल मार्केट ही बनवा दिया। इसकी शिकायत अब नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा समेत मुख्यमंत्री और स्थानीय निकाय मंत्री से की गई है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया के को-कनीवनर अर्जुन त्रेहन ने नगर निगम के कमिश्वर करणेश शर्मा, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रटरी और डायरैक्टर समेत पंजाब के विजीलैंस विभाग को शिकायत भेजी है।

सैंट्रल हलके में अवैध कामर्शियल मार्केट

अर्जुन त्रेहन ने अपनी शिकायत में कहा है कि तल्हण रोड पर अमर पैलेस के साथ और ढिल्लों पैलेस के ठीक सामने कई एकड़ में मेन रोड पर कामर्शियल मार्केट डेवलेप की जा रही है। इस मार्केट में पुडा की तर्ज पर एससीओ और कामर्शियल माल बनाए जा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि उक्त डेवलेपर ने किसी तरह से कोई सीएलयू नहीं करवाया। न ही कोई फीस जमी की है।

अर्जन त्रेहन ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के अफसरों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं दी। जिससे मामला पूरी तरह से अवैध लग रहा है। इतने बड़े पैमाने पर कामर्शियल गतिविधि होने के बाद भी नगर निगम के इंस्पैक्टर से लेकर उच्च अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

राजस्व का नुकसान, अफसरों पर हो कार्रवाई

त्रेहन के मुताबिक इस अवैध निर्माण के चलते सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने शिकायत में नगर निगम के कमिश्नर, मुख्यमंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री और विभाग से मांग की है कि इस अवैध रूप से काम करवाने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी फीस जमा करवाई जाए।

पढ़ें शिकायत

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मॉडल के फोटोशूट पर बवाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *