जालंधर में गंगा आर्थो केयर अस्पताल के डाक्टरों पर सनसनीखेज आरोप, जमकर हंगामा

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में गंगा आर्थों केयर अस्पताल में आज जमकर हंगामा हुआ। हंगामे का कारण गलत इलाज बताया जा रहा है। आरोप है कि अस्पताल के डाक्टरों ने मासूम बच्ची का गलत इलाज किया, जिससे उस बच्ची को अपनी उंगली गंवानी पड़ गई। फिलहाल मौके पर जमकर हंगामा हो रहा है।

जालंधर के फुटबाल चौक के पास गंगा ऑर्थो केयर अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने कहा कि उनकी बच्ची की कटी उंगली जुड़वाने आए थे। जहां उन्हें आपरेशन कर तार डालने की बात कही गई थी। 21 दिन बाद पट्टी खुलने पर उंगली जुड़ी होने का दावा किया गया था। लेकिन पट्टी खुलने पर उंगली टूटी निकली।

इसे लेकर परिवार की तरफ से अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार की तरफ से बंद कमरे में डाक्टर के साथ बातचीत की गई। पीड़ित परिवार से बाद में समझौता हो गया। वहीं, इस संबंध में गंगा आर्थो केयर अस्पताल के डाक्टरों की तरफ से अपना कोई पक्ष नहीं रखा गया। जब मीडिया उनसे पक्ष जानना चाहा तो वहां मीडिया कर्मियों के साथ अभ्रदता की गई।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मॉडल के फोटोशूट पर बवाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *