पाकिस्तान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर नवजोत सिद्धू और ओवैसी चुप क्यों: अमरजीत अमरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

amarjit singh amri

डेली संवाद, जालंधर
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी व हमलावरों द्वारा गुरु घर की गोलक से पैसे निकाले की घटना का भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत अमरी ने कड़ा विरोध प्रकट किया है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर अमरी ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिद्धू अक्सर पाकिस्तान प्रेम की बातें करते हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इस मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है। वह अब इमरान खान से बात करके क्यों नहीं सख्त कार्रवाई करवाते। उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार तुरंत इस मामले में केंद्र सरकार के माध्यम से इमरान सरकार के समक्ष विरोध जताए।

दोषियों को सजा मिले

अमरी ने कहा कि, मैं केंद्र से आग्रह करता हूं कि तुरंत वहां की सरकार से बातचीत करके पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई करने का दबाव बनाया जाए, ताकि दोषियों को सजा मिले और वहां जो हिंदू और सिख परिवार डरे सहमे हुए हैं उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अमरी ने कहा कि बार-बार मुस्लिम वोटरों को बहकाने वाले असुद्दीन ओवैसी अब पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि एक तरफ पाक मॉडल करतारपुर साहिब के बाहर फोटो सेशन करवाकर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पाक सरकार चुप्पी साधे हुए है। ऐसे कृत्यों के कारण सिख समुदाय में रोष बढ़ता जा रहा है।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मॉडल के फोटोशूट पर बवाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *