इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की एक नई उपलब्धि, इनोसेंट हाट्र्स आई सेंटर, डा. रोहन बौरी हैं प्रमुख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 14 Dec 2021

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की एक नई उपलब्धि, इनोसेंट हाट्र्स आई सेंटर, डा. रोहन बौरी हैं प्रमुख

डेली संवाद, जालंधर
बौरी मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से इनोसेंट हाट्र्स मैडीकल केयर सेंटर (बौरी मैडीकल सेंटर) में एक और यूनिट जुड़ गया है। इनोसेंट हाट्र्स आई सेंटर, जो 73, शहीद ऊधम सिंह नगर में स्थित है। इनोसेंट हाट्र्स आई सेंटर का उद्घाटन डा. श्री गणेश (डायरैक्टर एंड चीफ आई सर्जन, नेत्रधाम, बेंगलुरु) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। डा. रोहन बौरी (एम.एस. ऑपथैल्मोलॉजी) (एफ.पी.आर.एस. फेको-रिफैक्टिव सर्जन, मैडीकल रेटीना स्पैशलिस्ट) ने एम.एस. (आई) मेरठ से की तथा फेलोशिप नेत्रधाम बेंगलुरु से की।

ट्रायफोकल लेंसों की सुविधा उपलब्ध

डा. रोहन ने बताया कि इस आई सेंटर में अत्याधुनिक साजो-सामान व तकनीकों के साथ लोगों का इलाज किया जाएगा। उनके इलाज में मोनोफोकल, मल्टीफोकल, ट्रायफोकल लेंसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। तत्पश्चात् इलाज मॉड्यूलर ओ.टी. के साथ किया जाएगा। शुगर के मरीकाों की आंखों का इलाज इंजेक्शन और लेजर द्वारा किया जाएगा।

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की एक नई उपलब्धि, इनोसेंट हाट्र्स आई सेंटर, डा. रोहन बौरी हैं प्रमुख

सफेद मोतिया, काला मोतिया के मरीकाों के टैस्ट किए जाएंगे, स्कैनिंग की जाएगी, तत्पश्चात् ही उनका इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने बौरी परिवार को बधाई दी तथा डा. रोहन को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। डा. रोहन बौरी सोमवार से शनिवार तक दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज के हित के लिए सदैव कार्यरत रहा है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *