Punjab News: जालंधर के बैंक में डकैती, 16 लाख रुपए लूट ले गए नकाबपोश, जिले में अलर्ट, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now


रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां मॉडल टाउन से सटे सटे ग्रीन मॉडल टाउन में पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार दिनदहाड़े डकैती पड़ गई है। सुबह करीब 9.30 बजे चार डकैत नकाब पहनकर बैंक में घुस गए और धारदार हथियार के बल पर 16 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक सुबह 9.30 बजे बैंक खुल गया था, बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक में आ ही रहे थे कि चार लोग नकाब लगाकर बैंक के अंदर दाखिल हुए। चारों नकाबपोश सीधे कैशियर के काउंटर के पास गए और कैशियर की गर्दन पर धारदार हथियार रख कर सभी रुपया एक खाली बैग में भरने को कहा।

जानकारी के मुताबिक कैशियर से करीब 16 लाख रुपए की लूट हुई है। बैंक में डकैती के बाद सभी बदमाश फरार हो गए, यही नहीं जाते समय डकैतों ने बैंक का डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को नहीं मिल सकी।

PNB में डकैती। लुटेरों ने 16 लाख लूटे। देखें LIVE

सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच गए हैं। बैंक में सुबह डकैती के खबर के बाद पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने हर नाके पर सख्ती कर दी है।

छात्रों का भविष्य खराब कर रही है Aryans Academy, पुलिस थाने में हंगामा, FIR की मांग

https://youtu.be/mxsufloGI1Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *