जालंधर: दोआबा चौक के पास लावण्या सैलून के साथ दो मंजिला अवैध इमारत होगी जमींदोज, चीफ मिनिस्टर आफिस से कमिश्नर व MTP की शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
- Advertisement -
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
दोआबा चौक के आसपास अवैध रूप से बन रही कामर्शियल इमारतों की शिकायत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आफिस में की गई है। इसमें एक कांग्रेसी कौंसलर के पति समेत भाटिया नामक व्यक्ति की कामर्शियल इमारत है, जिसे बिना नक्शा पास किए ही बना दिया। यही नहीं, लगातार शिकायत के बाद कार्ऱवाई न किए जाने से शिकायतकर्ता ने निगम कमिश्नर करणेश शर्मा और एमटीपी मेहरबान सिंह के खिलाफ भी मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

नगर निगम के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोआबा चौक के पास लावण्या सैलून के साथ अवैध रूप से बेसमेट, ग्राउंड फ्लोर औऱ सेकेंड फ्लोर बनाया गया। इसके मालिक भाटिया को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कुछ अफसरों के साथ लाखों रुपए डीलकर कर भाटिया ने अपनी अवैध इमारत बचा ली।

शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंच गई

लेकिन भाटिया की इस अवैध इमारत की शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंच गई है। जिस पर अब नगर निगम को सख्त कार्ऱवाई करनी पड़ सकती है। निगम के अफसर बताते हैं कि इस अवैध इमारत को गिराने पर विचार हो रहा है। फिलहाल जिस अफसर ने मोटे पैसे लिए थे, उसे वह पैसा वापस करना पड़ सकता है।

दोआबा चौक के पास पार्षद पति की अवैध निर्माण कंपलीट हो गया है। इसके खिलाफ भी मुख्यमंत्री आफिस में शिकायत है। फिलहाल कौंसलर पति एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की शह पर निर्माण करवा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट स्थानीय निकाय मंत्री ब्रहम मोहिंदरा के पास भेजी गई है। आने वाले दिनों में यह राजनीतिक मुद्दा भी बन सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक में डकैती, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *