Punjab Drugs Cause: पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की लगाई अर्जी, पंजाब समेत हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में पुलिस की 6 टीमें मजीठिया की तलाश में जुटी, पढ़ें FIR पर क्या बोले मजीठिया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। ड्रग्स मामले में नामजद अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने आज मोहाली कोर्ट का रूख करते हुए अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। इस दौरान मजीठिया ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार चुनावी स्टंट कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, ये सिर्फ बदलाखोरी और उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

उधर, मजीठिया पर शिकंजा कसने के लिए कार्यवाहक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और एसटीएफ प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू ने ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह के साथ एसटीएफ कार्यालय में करीब दो घंटे तक बैठक की। वह निरंजन सिंह से जानना चाहते थे कि उन्होंने मजीठिया के खिलाफ की गई जांच में जुटाए गए सबूत कहां हैं और रिपोर्ट में उन्होंने जो कुछ भी लिखा है उसका रिकार्ड कहां पर है?

मजीठिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

सूत्रों के अनुसार निरंजन सिंह ने दोनों अधिकारियों को यह बताया कि अपनी जांच में उन्होंने जो सबूत जुटाए थे वह दिल्ली, जालंधर और चंडीगढ़ के किन-किन अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं। इस बैठक के बाद एक बात साफ है कि पुलिस मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए जिस तरह कार्रवाई कर रही है उससे आने वाले दिनों में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने मजीठिया से कई बार पूछताछ करने के बाद अपनी रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन ईडी ने इसे आगे नहीं बढ़ाया।दूसरी तरफ पूर्व मंत्री मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज होने के पुलिस 24 घंटे के बाद भी उन्हें पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने मजीठिया के विदेश भागने की आशंका जताई है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई गई हैं और पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में मजीठिया की तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर गठित विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने मजीठिया के करीबियों से पूछताछ की तैयारी कर ली है।

पंजाब नेशनल बैंक में डकैती, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *