Punjab Election: पंजाब कांग्रेस का बड़ा झटका, दो मौजूदा MLA भाजपा में शामिल

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भाजपा ने कांग्रेस का बड़ा झटका दिया है। पंजाब कांग्रेस के दो सिटिंग एमएलए कांग्रेस पार्टी को छोडक़र भाजपा में शमिल हो गए। इसमें कादियां से कांग्रेस पार्टी एमएलए फतेहजतंग सिंह बाजवा व श्री हरगोबिंदपुर से कांग्रेस एमएलए बलविंदर सिंह लाड़ी का नाम है।

एमएलए बाजवा कादियां हलके से कांग्रेस एमएलए है। एमपी प्रताप सिंह बाजवा के भाई है। खुद प्रताप सिंह बाजवा फतेहजंग सिंह बाजवा की जगह पार्टी से कादियां के लिए टिकट मांग रहे थे। जिसके कारण यह एक परिवारिक लड़ाई बनती जा रही थी। फतेहजंग बाजवा की भाजपा से कादियां से टिकट पक्की मानी जा रही है।

इस समय अकाली दल के पूर्व एमएलए गुरतेज सिंह, कमल बखशी, श्रमति मधू, जगदीप सिंह धालीवाल, बूटा सिंह धालीवाल , जरनैल सिंह, प्रवीण दियोल, प्रदीप सिंगला, विक्की मंगला, गुलशन कुमार, जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, Ex MP Rajdev Singh Khalsa व क्रिकेटर दिनेया मोंगियां भी भाजपा में शामिल हो गए।

पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन्हें भाजपा में शामिल करवाया। जिस दौरान गजेंद्र शेखावत ने बाजवा परिवार की कुर्बानियों का जिक्र किया व पंजाब कांग्रेस नेतृत्व व सरकार पर तंज कसे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *