नगर निगम की सील तोड़कर BMS Fashion’z की रातोंरात बन गई 3 मंजिला कामर्शियल इमारत, बिल्डिंग मालिक पर दर्ज होगी FIR, चलेगी डिच

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पैक्टरों और अफसरों की मेहरबानी हो जाए तो सरकारी सील लगी बिल्डिंग रातोंरात तीन मंजिला शोरूम में तब्दील हो जाती है। एक ऐसा ही कारनामा किशनपुरा चौक के आगे लम्मा पिंड चौक को जाती मुख्य रोड पर हुआ है। यहां जिस बिल्डिंग को एक महीने पहले एटीपी रविंदर कुमार और उनकी टीम ने अवैध बताकर सील लगाई थी, उसमें रातोंरात तीन मंजिला शोरूम खुल गया है। इस संबंध में एमटीपी मेहरबान सिंह ने कहा है कि उक्त इमारत को सील कर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

किशनपुरा चौक के आगे लम्मा पिंड चौक को जाती रोड पर BMS Fashion’z के नाम से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत को नगर नगम के एटीपी रविंदर कुमार और उनकी टीम ने अवैध बताकर 23 नवंबर 2021 को सील कर दिया था। बावजूद यह कामर्शियल इमारत न केवल बनकर तैयार हो गई है, बल्कि मौके पर कपड़ों का शोरूम खुल गया।

निगम के ATP द्वारा 23 नवंबर को लगाई गई सील

इसकी शिकायत पीछे लगती गली के मोहल्ले वालों ने की थी। उसके बाद निगम टीम ने जांच करवा कर इस इमारत को अवैध घोषित किया था। उसके बाद एटीपी रविंदर कुमार ने इसे सील कर दिया। लेकिन मौके पर ये इमारत अब तीन मंजिला बन गई है। इमारत में कपड़े का शोरूम भी खोल दिया गया है। जिससे नगर निगम के राजस्व को भारी नुकसान हुआ है।

निगम की सील तोड़कर बिल्डिंग में खोल दिया शोरूम

आपको बता दें कि अवैध रूप से बनी तीन मंजिला कामर्शियल इमारत में लगी नगर निगम की सील को तोड़कर वहां निर्माण किया गया और शोरूम खोल दिया गया। शिकायकर्ता राजकुमार ने कहा है कि इसमें संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच करवा कर अवैध रूप से बनी कामर्शियल इमारत पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पंजाब के सीएम ने चलाई बस, छात्रों के लिए बस में फ्री सफर, देखें बड़ी घोषणाएं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *