इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप द्वारा लगाया गया कोविड-19 टीकाकरण कैम्प

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 164 शब्द|📅 12 Jan 2022

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप द्वारा लगाया गया कोविड-19 टीकाकरण कैम्प

डेली संवाद, जालंधर
बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे ‘दिशा-एक अभियान’ के तहत इनोसैंट हाट्र्स में मैडीकल सर्विसेज के अंतर्गत सिविल अस्पताल के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण कैम्प लगाया गया, जोकि स्कूल के विद्यार्थियों के लिए था, जिनकी उम्र 15 से 18 (कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थी) के बीच की थी।

विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से सहमति पत्र भेजा गया था। जिनके सहमति पत्र प्राप्त हुए, उन्हीं को ही टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर डा. नूपुर सूद (एम.डी., पेड्रियाट्रिक्स) के बच्चों के साथ आए उनके अभिभावकों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करते हुए उनके बच्चों के टीकाकरण को अनिवार्य बताया और पूरी तरह से सावधानी बरतने के लिए कहा।

इस अवसर पर डा. अनूप बौरी (इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप के चेयरमैन) व डा. चंदर बौरी (मैनेजिंग डायरैक्टर, हैल्थ सर्विसिज़) ने कहा कि कोविड-१९ की रोकथाम हेतु बच्चों को टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए तथा मास्क पहनने के साथ-साथ सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *