जालंधर में AAP के राघव चड्ढा की प्रेस कांफ्रेंस का बड़ा विरोध, पार्टी के वर्करों में मारपीट, झड़प और नारेबाजी, इकबाल सिंह ढींढसा ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर लिया। जिससे कांग्रेस को जालंधर नार्थ में बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि दिनेश ढल्ल और अवतार हेनरी के बीच अनबन चल रही थी।

आम आदमी पार्टी पंजाब के यह प्रभारी राघव चड्ढा ने दिनेश ढल्ल को आम आदमी पार्टी जॉइन करवाया। एक तरफ जहां प्रेस क्लब में ऊपर राघव चड्ढा की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी तो नीचे आम आदमी पार्टी के वर्कर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इन वर्करों का आरोप था कि पिछले 10 साल से इन लोगों ने खून पसीने से आम आदमी पार्टी को पंजाब में खड़ा किया लेकिन जब इलेक्शन की बारी आई तो कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से आ रहे नेताओं को टिकट दिया जा रहा है।

यही नहीं इस दौरान प्रेस क्लब के कैंपस में वर्करों में मारपीट और झड़प हुई है। वही जालंधर सेंट्रल से टिकट की दावेदारी कर रहे इकबाल सिंह ढींढसा ने ऐलान किया है कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने उनके साथ गद्दारी की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *