पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने राजपुरा हलके के विकास के लिए दिए 10 करोड़ रुपए

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजपुरा
राजपुरा हलके के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज इस हलके को 10 करोड़ रुपए के इलावा बनूड़ को जल्द ही सब डिविज़न का दर्जा देने का ऐलान किया है। उन्होंने बनूड़ में सरकारी कालेज बनाने और अस्पताल को अपग्रेड करने का भी ऐलान किया।

आज यहां स्थानीय अनाज मंडी में विशाल रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि आज मौसम भी ख़राब है परन्तु मौजूदा राज्य सरकार की लोकप्रियता का अंदाज़ा लोगों की बड़ी संख्या से लगाया जा सकता है। परन्तु फ़िरोज़पुर रैली में 70000 कुर्सियों लगाने के बावजूद सिर्फ़ 700 लोग ही पहुँचे थे। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को खाली कुर्सियों को ही संबोधन करना पड़ा।

27 लाख पैंशनरों को समय पर पैंशनें

उनकी सरकार द्वारा जन समर्थकी पहलकदमियों का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बाज़ीगर भाईचारे को उनके कब्ज़े वाले प्लाटों पर मल्कीयत के अधिकार दिए जा रहे हैं और ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत लाल लकीर के अंदर रहते लोगों को भी मल्कीयत के अधिकार दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 27 लाख पैंशनरों को समय पर पैंशनें दी जा रही हैं और आज उनके खातों में 1000 रुपए की अतिरिक्त राशि जमा हो जायेगी। इसके साथ ही, सरकारी और प्राईवेट कालेजों और यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे 8.50 लाख नौजवानों के बैंक खातों में दो-दो हज़ार रुपए डाले जाएंगे।

चन्नी ने आगे बताया कि उनकी सरकार ने समाज के सभी वर्गों ख़ास कर किसानों और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा है। इसके इलावा, उनकी सरकार की मुख्य प्राप्तियों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में क्रमवार 10 रुपए और 5रुपए की कटौती, घरेलू खपतकारों के लिए बिजली की दरों में 3रुपए की कटौती, पानी के खर्च को 50 रुपए तक घटाने, गौशालाओं के 19 करोड़ रुपए के बिजली बिलों को माफ करने, 52000 आंगणवाड़ी वर्करों के इलावा 67000 आशा वर्करों और मिड डे मील वर्करों के मासिक मानभत्ते में विस्तार करना शामिल है।

अफसरों की संवेदनाएं मर गई। ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *