जालंधर: डीसीपी ने पुलिस थाने का किया औचक निरीक्षण, गैर हाजिर मिले SHO पर गिरी गाज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
डी.सी.पी इन्वैस्टीगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा ने अचानक कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामा मंडी(सूर्या एन्क्लेव) की अचानक चैकिंग की और इस दौरान थाने में कई खामियां सामने आने पर उन्होने इस संबंधी पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को पूरी जानकरी दी, जिसके बाद सी.पी के दिशा निर्देशों पर थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ नवदीप सिंह पर एक्शन लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया और उनके स्थान पर जतिंदर कुमार शर्मा को नया थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। वहीं जतिंदर शर्मा ने आज ही अपना चार्ज भी संभल लिया है।

डी.सी.पी इन्वैस्टीगेशन की चैकिंग के दौरान उनके साथ ए.सी.पी सेंट्रल सुखदीप सिंह भी मौजूद थे। डी.सी.पी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि वह अचानक थाना रामा मंडी की चैकिंग पर गए थे, जिस उन्होंने देखा कि थाने की एंट्री पर संतरी पोस्ट में संतरी नहीं था और न ही उस समय थाने में एस.एच.ओ साहब मौजूद थे जबकि थाने में बनी हवालात में कई अपराधी बंद थे।

इसके इलावा डी.सी.पी ने कई और खामियों को भी गम्भीरता से लेते हुए इंस्पैक्टर नवदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। डी.सी.पी ने थाने के अन्य मुलाजिमों को भी दिशा-निर्देश दिए कि ड्यूटी में कोताही बिल्कुल बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खासकर विधानसभा चुनाव के चलते थाने के सभी मुलाजिमों को अपनी हाजरी लाजमी तौर पर यकीनी बनानी जरुरी होगी।

अफसरों की संवेदनाएं मर गई। ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *