जालंधर में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के हलके में करप्शन की इंतहा: करोड़ों की लुक पी गए इंजीनियर और ठेकेदार, अब झाड़ू से बजरी इकट्ठा कर रही है लेबर, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का खामियाजा कांग्रेस के प्रत्याशियों को भुगतना पड़ सकता है। इसे लेकर कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर ने कहा है कि नगर निगम और पुडा के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है, कि जहां जहां सड़कें धंसी हैं या टूट गई हैं, उस से संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए और इंजीनियर को नोटिस जारी किया जाए।

पंजाब में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के हलके कैंट में करोड़ों रुपए की लुक को इंजीनियर और ठेकेदार पी गए हैं। जिससे एक महीने पहले बनी रोड की बजरी बिखर गई, नौबत यह है कि लेबर अब झाड़ू लेकर बजरी इकट्ठा कर रही है। हैरानी की बात तो यह है कि इस पर न तो परगट सिंह कुछ बोल रहे हैं और न ही मेयर व अन्य अधिकारी। स्थिति यह है कि करोड़ों रुपए की लुक की हेराफेरी करने वाली कंपनी सतीश अग्रवाल एंड कंस्ट्रक्शन पर कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।

पिछले महीने बनी सड़कें टूट गई

वरिष्ठ पार्षद और कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर ने कहा है कि पिछले महीने बनी सड़कें टूट गई हैं। लुक और बजरी बिखर गई है। पिम्स के सामने सड़क तो ऐसी बिखरी है, जैसे लगता है कि इसका लुक ठेकेदार और इंजीनियर खा गया हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इंजीनियर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

आपको बता दें कि एक महीने पहले दिसंबर में छोटी बारादरी में सड़कें बनाई गई थी। करीब दो साल से गड्ढों से परेशान लोगों को आस थी कि अब सड़क बढ़िया हो जाएगी। लेकिन ठेकेदार सतीश अग्रवाल एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लोगों के सपनो को चकनाचूर कर दिया। दिसंबर में रात के समय ठेकेदार ने सड़क बनाई, जो जनवरी में हल्की सी बारिश को भी नहीं सह सकी।

ठेकेदार ब्लैकलिस्ट हो, इंजीनियर पर एक्शन हो

बारिश के बाद बजरी उखड़ कर जानलेवा बन गई है। छोटी बारादरी में हरभजन सिंह भज्जी के घर जाती रोड और पिम्स अस्पताल की रोड जानलेवा हो गई है। दूसरी तरफ नगर निगम एडहाक कमेटी के चेयरमैन जगदीश गग इसे महज रोड गली का कारण बता रहे हैं, लेकिन जिस तरह से जगदीश गग ठेकेदार और इंजीनियरों का पक्ष ले रहे हैं, उससे कही न कहीं चेयरमैन गग पर भी उंगली उठने लगी है।

कांग्रेस के जिला प्रधान ने कहा है कि ये बड़े ही शर्म की बात है कि एक महीने में बनी सड़क की बजरी बिखर गई। आज स्थिति यह है कि वहां झाड़ू लगाकर बजरी इकट्ठा किया जा रहा है। जाहिर है कि इस सड़क की क्वालिटी के साथ खिलवाड़ किया गया। इसके लिए उन्होंने ठेकेदार और निगम अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखेंगे।

तो क्या ठेकेदार और निगम इंजीनियर पी गए हैं लुक, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *