जालंधर: MLA राजिंदर बेरी के सहयोग से वार्ड-16 के भारत नगर में लगा Covid टीकाकरण कैंप, दीनानाथ प्रधान ने जताया आभार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भारत नगर में आज लोगों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। सेहत विभाग के सहयोग द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप में 300 लोगों ने वैक्सीन पहली और दूसरी दोनों डोज लगाई गई। जिसका शुभांरभ विधायक राजिंदर बेरी और समाज सेवक दीनानाथ प्रधान ने किया। इस खास मौके पर राजिंदर बेरी ने वैक्सीनेशन कैंप में वैक्सीन लगवा रहे लोगों से बातचीत भी की और उनका हौसला बढ़ाया।

राजिंदर बेरी ने कहा कि ‘यह लोगों के लिए बहुत अच्छी पहल है। सरकार के निर्देशानुसार सभी नागरिकों को महामारी के बचाव हेतु कोरोना का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी जरूरी है। वैक्सीन से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है, बल्कि इससे स्वास्थ्य की सुरक्षा बढ़ जाती है।

राजिंदर बेरी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए वैक्सीन लगवाएं और सुरक्षित रहें। आगे भी इस तरह से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इस अवसर पर समाज सेवक दीनानाथ प्रधान, हरीश कुमार, सुखदयाल माली, अमित माली, सरबजीत सिंह साबी, किशनलाल मट्टू, राघव भट्टी, नरिंदर चीनू आदि मौजूद थे।

जालंधर में AAP के सभी सीटों को ले डूबेगा रमन अरोड़ा की ये VIDEO

https://youtu.be/oy3T6lJahhQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *