वाह रे कमिश्नर साहब: प्रताप बाग के मेन गेट के सामने अवैध रूप से बन रही है कामर्शियल इमारतों पर ‘फुल मेहरबानी’, आखिर कौन खा रहा है अफसरों के नाम पर रिश्वत, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव में सख्ती के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों का कारनामा जारी है। सैंट्रल हलके के फगवाड़ा गेट मार्केट के आसपास और प्रतापबाग के पास अवैध रूप से कामर्शियल कंस्ट्रक्शन जारी है। इसमें प्रताप बाग के पास नारायाण बड़े के सामने पार्क के ठीक सामने पूरी कोठी को कामर्शियल में तब्दील किया जा रहा है।

नगर निगम के मुख्यालय के चंद कदम दूर प्रताप बाग के आस-पास एक के बाद एक कई कामर्शियल निर्माण हो रहा है। भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी की बिल्डिंग को सील करने वाले एटीपी राजिंदर शर्मा को प्रताप बाग गेट के ठीक सामने दो मंजिला कामर्शियल निर्माण नहीं दिख रहा है।

नारायण बड़े वाले के ठीक सामने स्थित पार्क के सामने पूरी कोठी की कामर्शियल शोरूम बनाया जा रहा है, यहां एक नहीं तीन कोठियों को कामर्शियल इमारत में तब्दील किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हो रहा है। इस संबंध में एमटीपी मेहरबान सिंह ने कहा है कि एटीपी राजिंदर शर्मा से रिपोर्ट मांगेंगे।

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *