पंजाब: कांग्रेस प्रत्याशी का लड़कियों को नचाने का VIDEO हुआ वायरल, सियासत गरमाई

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रतीकात्मक फोटो

फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलजीत सिंह नागरा किसी न किसी कारण से विवादों में रह रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गत रात सरहिद मंडी के बाजारों में कुछ लड़के और लड़कियों ने ‘हमारे विधायक कुलजीत सिंह नागरा’ की धुन पर डांस करते हुए चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे नृत्य गीतों के विरोध में विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लखवीर सिंह राय ने प्रचार के लिए बच्चियों को बाजारों में नचाने के लिए कांग्रेस की निदा की।

उन्होंने कहा कि अगर नागरा ने फतेहगढ़ साहिब में विकास कार्य किया है तो उन्हें इस तरह के प्रचार की क्या जरूरत है। वहीं दूसरी और अकाली दल के उम्मीदवार जगदीप सिंह चीमा ने भी इस घटना की निदा करते हुए कहा कि यह सब लोगों के बढ़ते विरोध से ध्यान भटकाने वाला कांग्रेस का पैंतरा है।

जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *