पंजाब: कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस सूबे की इन 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लुधियाना-जालंधर समेत सभी सीटों पर आज होगी उम्मीदावरों की सूची जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Former Chief Minister Captain Amarinder Singh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम का आज ऐलान होगा। कैप्टन की पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहली बार अमरिंदर कांग्रेस छोड़ कर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भाजपा से गठबंधन भी उनका पहली बार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दोपहर बाद पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

कहां- कितनी सीटें लड़ेगी कैप्टन की पार्टी

  • अमृतसर : राजासांसी, अमृतसर साउथ, जंडियाला, अजनाला
  • एसबीएस नगर : नवांशहर
  • मानसा : बुडलाढ़ा, मानसा
  • बठिंडा : रामपुरा फूल, बठिंडा अर्बन, बठिंडा रूरल
  • मोगा : धर्मकोट और निहाल सिंह वाला
  • कपूरथला : भुलत्थ
  • तरनतारन : खडूर साहिब, पट्‌टी
  • लुधियाना : दाखा, लुधियाना साउथ, आत्मनगर, लुधियाना ईस्ट
  • पटियाला : पटियाला, सनौर, समाना, शुतराणा, पटियाला रूरल
  • बरनाला : भदौड़, महलकलां
  • मलेरकोटला : मालेरकोटला, अमरगढ़
  • गुरदासपुर : फतेहगढ़ चूड़ियां
  • जालंधर : नकोदर, आदमपुर
  • फिरोजपुर : फिरोजपुर रूरल, जीरा
  • फरीदकोट : कोटकपूरा
  • फतेहगढ़ साहिब : बस्सी पठाना
  • मोहाली : खरड़
  • मुक्तसर : गिद्दड़बाहा, मलोट

भाजपा 35 और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 14 सीटें घोषित कर चुकी

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी भाजपा और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। भाजपा पंजाब चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त भी 14 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।

खुदा की कसम हिन्दुओं के घर में घुस कर मारूंगा, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *