अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर में छापेमारी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर कर रही है सर्च

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। ड्रग्स मामले में फंसे सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत की मांग खारिज करने के बाद आज सुबह पुलिस ने मजीठिया के अमृतसर स्थित घर में छापेमारी की। हालांकि इस दौरान मजीठिया अपने घर नहीं मिले। मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है।

बता दें कि पिछले साल 20 दिसंबर को बिक्रम मजीठिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मोहाली में केस दर्ज किया गया था। मामले में गिरफ्तारी की आशंका के बाद उन्होंने मोहाली कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद हाई कोर्ट का रुख किया था। मजीठिया का दावा है कि उनके खिलाफ ये केस राजनीतिक रंजिश में दर्ज किया गया है। अब हाई कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद उनके पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बचा है। या फिर वे अदालत में सरेंडर भी कर सकते हैं।

बता दें कि ड्रग्स केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद मजीठिया कथित रूप से अंडरग्राउंड हो गए थे। करीब 8 दिन पहले अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह पहली बार अमृतसर पहुंचे थे। वहां समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद उन पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

AAP के CM फेस भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस में गाली-गालौच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *