पंजाब की राजनीति में बड़ा धमाका, बहन सुमन तूर ने भाई नवजोत सिद्धू पर लगाए कई सनसनीखेज आरोप, कहा – सिद्धू ने पैसों के लिए मां को घर से निकाला, रेलवे स्टेशन पर लावारिश मौत, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की राजनीति में बड़ी धमाका हुआ है। कांग्रेस पंजाब के प्रधान  नवजोत सिद्धू की 70 वर्षीय बड़ी बहन सुमन तूर ने चंडीगढ़ में पारिवारिक स्थिति को लेकर बड़ा ही सनसनीखेज खुलासा किया है। सुमन तूर ने कहा कि पैसों के लिए नवजोत सिद्धू ने अपनी मां को लावारिश छोड़ दिया। 1989 में मां की दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिश स्थिति में मौत हो गई।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से मुखातिब होकर सुमन तूर ने आरोप लगाया कि पैसो के लिए नवजोत सिद्धू ने मां को लावारिश छोड़ दिया। नवजोत सिद्धू ने 1986 में मां को घर से निकाल दिया था। तूर ने कहा कि सिद्धू ने एक इंटरव्यू में झूठ बोला कि जब वह 2 साल का था, तो उसके मातापिता छोड़ कर चले गए।

वह सिद्धू से 15 साल बड़ी है

पत्रकार वार्ता में सुमन तूर फूटफूट कर रोई। उन्होंने कहा कि वह सिद्धू से 15 साल बड़ी है और अमेरिका में रहती है। पिता की मौत के बाद सिद्धू ने मां को घर से निकाल दिया। इस संबंध में कई बार सिद्धू से बात की। व्हाटसएपप पर मैसेज किया, उसके बाद सिद्धू ने मुझे ब्लाक कर दिया।

सुमन तूर ने कहा कि हमने बहुत बुरा समय देखा है। नवजोत सिद्धू ने पूरे परिवार के साथ क्रूरता किया। 1989 में दिल्ली स्टेशन पर मेरी मां की लावारिश मौत हुई। सुमन ने दावा किया है कि उनके पास हर चीज का सबूत है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है, यह मेरे परिवार का मसला है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *