जालंधर वेस्ट हलका: BJP प्रत्याशी मोहिंदर भगत के समर्थक कर रहे थे गलत काम, AAP उम्मीदवार शीतल ने दबोचा, पुलिस और चुनाव आयोग से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी मोहिंदर भगत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले जहां भगत के समर्थक द्वारा सिख युवक की पगड़ी उतारी गई और दाढ़ी नोची गई, उसके बाद अब भाजपा के प्रत्याशी भगत पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है।

जालंधर वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने नाइट कर्फ्यू के दौरान भाजपा के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के पोस्टर लगाते 4 युवकों को पोस्टर के बंडलो के साथ काबू कर बस्ती बावा खेल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही इसकी शिकायत वीडियो और फोटो के साथ चुनाव से भी की गई है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया है कि भाजपा उम्मीदवार मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट हलके में सियासी माहौल के साथ आपसी सौहार्द को बिगाड़ने और कोई दंगा कराने की फिराक में है। शीतल ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार द्वारा जो पोस्टर लगवाए जा रहे हैं उसमें अरविंद केजरीवाल और झाड़ू पर कांटा मारकर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं जो गलत है।

पंजाब पुलिस के पूर्व अफसर और AAP के प्रत्याशी कुंवर विजय प्रताप सिंह पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *