पंजाब कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, CM चरणजीत चन्नी दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, देखें सूची

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

congress

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा के लिए कांग्रेस ने रविवार को आठ प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उन्हें भदौड़ और श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने नवांशहर से मौजूदा विधायक अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है।

पार्टी ने उनकी जगह सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया है। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है।

अमरिंदर सिंह के खिलाफ विष्णु शर्मा को उतारा

अटारी आरक्षित सीट पर कांग्रेस ने तरसेम सिंह को उतारा है। खेमकरन से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण से ईश्वजोत सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। जलालाबाद सीट पर शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

भदौड़ आरक्षित सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में उतरे हैं। बरनाला से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को टिकट दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें उम्मीदवारों की सूची

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *