डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों की फौज चुनाव में व्यस्त हो गई है तो नार्थ हलके में अवैध कालोनी काटने वाले रंधावा ने नगर निगम के खजाने को भारी रगड़ा लगया है। सलेमपुर मुसलमाना के पास कई खेतों में प्लाटिंग कर लाखों रुपए की टैक्स चोरी की गई है। इसमें निगम के एक अधिकारी की भी मिलीभगत बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सलेमपुर मुसलमाना पिंड के आगे रंधावा कालोनाइजर ने अवैध तरीके से कालोनी काटी है, इसमें प्लाटिंग का काम शुरू हो गया है। नगर निगम के अधिकारी पहले यह कह कर बचते रहे कि यह इलाका पुडा के तहत आता है, लेकिन पुडा के अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैध कालोनी निहम के हद में कट रही है।
सलेमपुर मुसलमाना के पास काटी जा रही इस अवैध कालोनी से नगर निगम के खजाने को लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है। आरटीआई एक्टिविस्ट राज कुमार शर्मा ने इस संबंध में नगर निगम में आरटीआई डालकर सूचना मांगी है। साथ ही इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से की गई है।
जालंधर में AAP के नेता पर महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप
https://www.youtube.com/watch?v=-lyVBHecYoQ