जालंधर सेंट्रल हलका: AAP के रमन अरोड़ा ने विधायक को किया बेनकाब, कहा – स्मार्ट सिटी के नाम पर कांग्रेस ने जालंधर को बनाया स्लम सिटी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
चुनावी समर में जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जालंधर को स्लम सिटी बना दिया। केंद्र सरकार की तरफ से स्मार्ट सिटी के नाम पर आया पैसा कहां गया। यह किसी को नहीं पता।

उन्होंने कहा कि महानगर की लगभग सभी सड़के जर्जर हालत में है, थोड़ी सी बारिश शहर के लिए मुसीबत बनकर आती है। मगर विकास कार्य की बजाए जालंधर के कांग्रेसी विधायक अपनी नाक ऊंची करने के लिए सार्वजनिक मंचों पर स्मार्ट सिटी का राग अलापते हुए नहीं थकते।

उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल में चारों ओर फैले कूड़े-कचरे ने मौजूदा कांग्रेस विधायक की कार्यप्रणाली को सरेआम बेनकाब कर दिया है। रमन अरोड़ा ने कहा कि एक ओर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा ठोंकती है। वहीं स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर लूटा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए।

रमन अरोड़ा ने कहा कि इस बार के चुनावों में जनता वोट की चोट से सबक सिखाने का मन बना चुकी है। रमन अरोड़ा ने जनता को सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर जालंधर महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *