जालंधर वेस्ट हलका: MLA सुशील रिंकू ने भाजपा प्रत्याशी मोहिंदर भगत को दिखाया सच का आईना, कहा – भगत जी क्रेन से नहीं ‘ब्रेन’ से ‘ड्रेन’ कराया 120 फुट रोड का पानी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के 120 फुट रोड पर 21 करोड़ के स्टॉर्म वाटर सीवरेज प्रोजैक्ट की सफलता से बौखला कर गलत बयानबाजी करने वाले भाजपा प्रत्याशी मोहिंदर भगत को कांग्रेसी प्रत्याशी व विधायक सुशील रिंकू ने सच का आईना दिखाया। उन्होंने मोहिंदर भगत पर तंज कसते हुए कहा कि ‘भगत जी पानी क्रेन से नहीं बल्कि ब्रेन से ड्रेन कराया गया है’।

सुशील रिंकू ने कहा कि पांच साल में जिस तेजी के साथ विकास काम हुए हैं, उसको गलत ठहरा कर आप लोगों को गुमराह नहीं कर सकते हैं। 40 साल बाद 120 फुट रोड पहली बार पानी से भर कर नदी नहीं बनी। बल्कि आम सड़कों की तरह बारिश में भीगी और पानी सारा नए स्टॉर्म सीवरेज में तेजी से निकला। इस बात को भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियां पचा नहीं पा रही हैं। यही कारण है कि वह लोग उल्टे सीधे बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

क्रेन से पानी को इधर-उधर किया

बता दें कि मोहिंदर भगत ने कल बयान दिया था कि क्रेन से पानी को इधर-उधर किया गया है। रिंकू ने इसका जवाब भी दिया और रात 12 बजे के बाद 120 फुट रोड की तस्वीरें भी जारी कीं। जिसमें साफ दिख रहा है कि वहां पानी बिल्कुल भी नहीं रुक रहा है। विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि भगत बताए कि वेस्ट हलके में उन्होंने कौन सा विकास कराया और कब कराया। उनके परिवार ने भी कई साल वेस्ट हलके में राज भोगा है।

सुशील रिंकू ने कहा कि 2007 से 2017 तक पंजाब में अकाली-भाजपा की ही सरकार रही है। उन्होंने इस 120 फुट रोड पर भरने वाले पानी की निकासी क्रेन से तब क्यों नहीं करवाई। भगत यह भी बताएं कि क्रेन से पानी को कैसे हटाया जा सकता है। विधायक रिंकू ने कहा कि भगत परिवार से ही भगत चूनी लाल स्थानीय निकाय मंत्री रह चुके हैं। मंत्री बनने के बाद वह अपने घर के बाहर की सड़क तक नहीं बनवा पाए थे। उनको वेस्ट हलके में हो रहे विकास कामों में बाधा बनने की भी कोशिश नहीं करनी चाहिए। वेस्ट के लोग विकास के रास्ते में रोडा बनने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे।

स्टॉर्म वाटर सीवरेज प्रोजैक्ट को लाने को लेकर प्रयास किए

सुशील रिंकू ने कहा कि वेस्ट हलके की सबसे बड़ी समस्या 120 फुट रोड पर जमा होने वाला बरसाती पानी ही है। जिसकी निकासी को कभी किसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 2018 में उन्होंने ही यहां स्टॉर्म वाटर सीवरेज प्रोजैक्ट को लाने को लेकर प्रयास किए। आज तीन साल की कड़ी महेनत के बाद इस प्रोजैक्ट को वह सफलतापूर्वक लोगों को दे पाए हैं।

वेस्ट के लोग कल हुई बरसात के बाद आए परिणाम से बहुत खुश हैं। इस बात को लेकर मुझे भी बेहद खुशी हुई है कि वह हलके के लोगों की सेवा में सफल हो रहे हैं। रिंकू ने कहा कि 120 फुट रोड के इस सीवरेज प्लांट के साथ अभी बाकी इलाकों को जोड़ा जाना बाकी है। इस पर भी जल्द काम होगा।

जालंधर में AAP के नेता पर महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=-lyVBHecYoQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *