जालंधर नार्थ हलका: किशनपुरा में भंडारी परिवार को मिल रहे समर्थन से विरोधियों की नींद उड़ी, नीना भंडारी ने कहा – महिला सशक्तिकरण पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य सराहनीय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए भाजपा सरकार जरूरी – आस्था भंडारी। 10 मार्च को पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार और केडी भंडारी बनेंगे कैबिनेट मंत्री- बालकिशन बाली

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला बहुत ही दिलचस्प होता जा रहा है। यहां पर मुकाबला जो शुरू में 3 तरफा होता नजर आ रहा था अब केडी भंडारी को मिल रहे भारी समर्थन से विरोधियों की नींद उड़ गई है। जिस तरह से केडी भंडारी और उनके परिवार को लोगों के साथ मीटिंग और डोर टू डोर में लोगों का साथ मिल रहा है। उसे देखते हुए लगता है कि लोगों का मन अभी फरवरी को के डी भंडारी को एक बार फिर से क्षेत्र से विधायक बनाने का हो गया है।

आज किशनपुरा क्षेत्र में केडी भंडारी की पत्नी नीना भंडारी और बेटी आस्था भंडारी द्वारा डोर टू डोर किया गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद इलाका निवासियों ने एकजुट होकर कहा कि क्षेत्र के विकास तरक्की और खुशहाली के लिए इस बार भंडारी को ही क्षेत्र से विधायक बनाया जाएगा। क्षेत्र निवासियों को संबोधित करते हुए केडी भंडारी की धर्मपत्नी नीना भंडारी ने कहा भाजपा की सरकार द्वारा केंद्र और जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन राज्यों में महिला सशक्तिकरण पर जो कार्य किए गए हैं वह बहुत ही सराहनीय है।

नीना भंडारी ने कहा पंजाब में महिलाओं के भविष्य को और उज्जवल बनवाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इस दौरान केडी भंडारी की बेटी आस्था भंडारी ने कहा आज पंजाब की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी है। आज समय की जरूरत है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने जो पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकें।

केडी भंडारी के समर्थन में वोट करने की विनती

इस दौरान बालकिशन बाली ने सभी किशनपुरा निवासियों को एकजुट होकर केडी भंडारी के समर्थन में वोट करने की विनती करते हुए कहा कि क्षेत्र में केडी भंडारी ही इलाके को प्रगति की राह पर ले कर जा सकते हैं इसीलिए हम सभी को एकजुट होकर 20 फरवरी को केडी भंडारी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना चाहिए।

बालकिशन बाली ने कहा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और केडी भंडारी का मंत्री बनना भी तय है तो हम सभी एकजुट होकर इस विजय रथ का हिस्सा बने इसके लिए हमें 20 फरवरी को पूर्ण रूप से अपना समर्थन केडी भंडारी को देना है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *