मशहूर फिल्म अभिनेत्री माही गिल और अभिनेता हॉबी धालीवाल ने जॉइन किया भाजपा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- भाजपा का प्रभाव बढ़ा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में आज मशहूर फिल्म अभिनेत्री माही गिल और अभिनेता कमलदीप सिंह उर्फ हॉबी धालीवाल भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विशेष तौर से मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब की पंजाबियत कहीं खोती जा रही है। देश और पंजाब के सौहार्द के लिए भाजपा पंजाब के गौरव को पुनः वापस लाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि माही गिल और हॉबी धालीवाल के आने से भाजपा का प्रभाव बढ़ेगा।

AAP और कांग्रेस की नूराकुश्ती

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जो नूराकुश्ती की, उससे सब वाकिफ हो गए हैं। पंजाब की राजनीति इससे कहीं आगे निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि आज यहां के हर गांव में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत हो रहा है। शहर से लेकर गांवों तक हर जगह के नागरिक बदलाव चाहते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने माही गिल और हॉबी धालीवाल का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को बड़ी मजबूती मिली है। इस मौके पर दुष्यंत गौतम और सुभाष शर्मा मौजूद थे।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *