पंजाब में अब तक करीब 28% वोटिंग, कांग्रेस व शिअद वर्करों मेंं टकराव, गोलियां चलीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर
LIVE Punjab Election 2022 Voting: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है और लोगोंं में काफी उत्‍साह है। अब तक करीब 28 फीसद से अधिक मतदान होने का अनुमान है। वैसे राज्‍य निर्वाचन कार्यालय की साइट पर अभी इस बारे में आंकड़ा नहीं दिख रहा है। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें दिख रही हैं। कुछ जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी से देर से मतदान शुरू होने की खबरें भी मिली हैं।

राज्‍य में मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुआ। राज्‍य की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए आज को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कर्मियाें का दल बूथों पर सुबह ही पहुंच गए और पूरे राज्‍य में मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। बूथों और इसके आसपास के क्षेत्राें में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और अकालियों में भिड़ंत

बठिंडा की अमरपुरा बस्ती में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और अकालियों में भिड़ंत हो गई। अकालियों का आरोप है कि कांग्रेसी वहां मतदाताओं में रुपये बांट रहे थे और उन्‍होंने रोका तो उन पर हमला करते हुए गोलियां चला दी। दोनों पक्षों के बीच हुए टकराव में एक गाड़ी को भी तोड़ दिया गया। अमरपुरा बस्ती में बूथ पर तैनात अकाली नेता अवतार सिंह ने बताया कि कांग्रेस के 20 से 25 लोग यहां पर पैसे बांटने के लिए आए थे।

जब उनका विरोध किया तो उन्होंने अपनी गाड़ी से हथियार निकाल कर गोली चला दी। यहां तक कि उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की। एक गाड़ी को तोड़ दिया। हमलावर दो और गाड़ियां तोड़ना चाहते थे। लेकिन उनको वहां से निकाल दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद शिअद के प्रत्याशी सरूप चंद सिंगला भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

पठानकोट में कांग्रेस के एक पार्षद पति पर फर्जी वोट डलवाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया। दोनों गुटों में बहसबाजी और धक्कामुक्की के बाद बीएसएफ ने जवानोंं ने हल्का लाठीचार्ज किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *