हरियाणावी डांसर सपना चौधरी पर मंडराया संकट के बादल, इंटरव्यू में छलका हसीना का दर्द

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

sapna chaudhary

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर्स की जब भी बात आती है तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम सबसे पहले आता है. इनके डांसिंग वीडियोज को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन अब हसीना पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं और उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के जरिए अपना दर्द जाहिर किया है. उन्होंने बताया कि अब उन्हें काम मिलना लगभग बंद हो गया है।

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सॉन्ग वीडियोज की वजह से खूब छाईं रहती हैं. जब से सपना टीवी शो बिग बॉस में आई थीं. तब से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है. आज सपना चौधरी की लोकप्रियता हरियाणा तक ही सीमित होकर नहीं रह गई है, बल्कि विदेशों तक में उनके गानों की गूंज सुनने को मिलती है. करियर में अपार सफलता पाने के बाद सपना चौधरी ने एक बड़ा खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें किस वजह से काम मिलना बंद हो गया है।

‘छोटे कपड़े नहीं पहन सकती’

दरअसल, एक इंटरव्यू में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने बताया कि ‘जल्द ही उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 15 साल पूरे होने वाले हैं. वो अब हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करना चाहती हैं. अभी वो अपने क्षेत्र में ही काम करती हैं. ऐसे में उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का ज्यादा खास मौका मिल नहीं पाया।

सपना ने बताया कि वो ऐसे कपड़े नहीं पहन सकती हैं. जिसमें उनका शरीर नजर आए. ना ही वो जबरदस्त अंग्रेजी बोल सकती हैं. उनके लिए यही बातें अब मुश्किल खड़ी करती हुई दिखाई दे रही हैं।

‘मुंबई में लोग मतलबी’

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने मुंबई का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने देखा है कि मुंबई में लोग तभी बात करते हैं. जब उन्हें कोई काम होगा. वहीं इंडस्ट्री में भी कई ऐसे लोग है जो खूब जज करते हैं. सपना ने बताया कि उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है कि उनकी पहचान की वजह से उन्हें डिजाइनर ड्रेस तक नहीं दी गई।

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अंत में कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वो डांस से ऊब गई हैं. डांस हमेशा उनके लिए पहला प्यार रहेगा. लेकिन अब उनका मन करता है कि वो दूसरी चीजों में भी अपना हाथ अजमाए. सपना ने उम्मीद जताई की जल्द ही उन्हें काम मिलेगा. आपको बता दें कुछ समय पहले ही सपना चौधरी एक बेटे की मां बनी हैं।

नवजोत सिद्धू पर इंडस्ट्रियलिस्ट ने लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *