केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी आतंकी संगठन SFJ को मदद करने वाले वेबसाइट और चैनल ब्लॉक

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र ने आतंकी संगठन से जुड़े एप, वेबसाइट और चैनल ब्लॉक कर दिए हैं। इसमें सबसे अहम पंजाब पॉलिटिक्स टीवी नाम का चैनल है। जिसे ब्लॉक करवा दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है।

सरकार को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए ऑनलाइन माध्यम का दुरुपयोग कर पंजाब चुनाव में गड़बड़ी फैलाई जा रही थी। केंद्र के मुताबिक पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के SFJ से करीबी संबंध हैं। केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी की कोशिश की जा रही थी।

विदेश से चलने वाला यह चैनल ऑनलाइन माध्यम से गड़बड़ी फैला रहा था। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ लेकिन केंद्र ने इस चैनल को 18 फरवरी को ब्लॉक कर दिया था। केंद्र ने इसके लिए IT नियमों के तहत मिले इमरजेंसी अधिकारों का हवाला दिया।

क्या है सिख फॉर जस्टिस?

सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी संगठन है, जिसका हेडक्वार्टर US में है। काफी समय पहले भारत सरकार इस संगठन को गैरकानूनी करार दे चुकी है। संगठन के मेंबर भारतीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं।

संगठन का मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत में नेताओं को धमकाने के साथ लाल किला पर तिरंगा लगाने जैसी कई घोषणाओं को लेकर विवादों में रह चुका है। इसके अलावा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले को भी पन्नू ने खालिस्तान से जोड़ लिया था।

नवजोत सिद्धू पर इंडस्ट्रियलिस्ट ने लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

https://youtu.be/DWSSq33i2Yk




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar