ऊना: फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोग जिंदा जले, मौके पर बचाव और राहत के कार्य शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रतीकात्मक फोटो

डेली संवाद, ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना की फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इसमें कई लोगों की जिंदा जलने की सूचना है। फिलहाल राहत और बचाव के लिए मौके पर फायर और पुलिस के साथ राहत दल पहुंच चुका है। ब्लास्ट में छह महिलाओं की मौत और 10 से पंद्रह महिलाओं के झुलसने की खबर है।

ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है. ब्लास्ट के बाद महिलाएं जिंदा जल गई हैं. हादसे के बाद के वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है. हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई।

आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है. घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है. घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेकिन मौके पर छह शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं. धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास की फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए।

सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल धमाके की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

नवजोत सिद्धू पर इंडस्ट्रियलिस्ट ने लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *