पंजाब: दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, पहले हाथ पकड़कर रोड पर घसीटा, फिर कार में डालकर ले गए तीन युवक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Kidnapping copy

मोगा। पंजाब के मोगा से बड़ी खबर है। यहां लालसिंह रोड से बुधवार की सुबह हरियाणा नंबर की एक आल्टो कार में सवार होकर आए तीन लोग 20-22 साल की युवती को कार में डालकर ले गए। युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन लालसिंह रोड पर कुछ घरों में काम करती थी, वह पैसे लेने आई थी, पैसे लेने के बाद वह एक किरयाना शाप पर बैठकर उसका इंतजार कर रही थी, जब तक वह पहुंचा उसकी बहन को कार में डालकर ले गए।

कार के साथ दो नकाबपोश बाइक सवार भी चल रहे थे। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण के मामले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कार सवार जिस किरयाना शाप के बाहर धड़े पर बैठी युवती को कार में डालकर ले गए, उस किरयाना शाप को चलाने वाली महिला छिंदर कौर ने बताया कि कार में सवार होकर आए युवक युवती को घसीटते हुए कार में ले गए।

मोबाइल व पर्स कार से बाहर फेंक दिया

युवती ने अपना मोबाइल नंबर व पर्स कार से बाहर फेंक दिया था, लेकिन कार सवार युवक बाद में गाड़ी रोककर युवती के फेंके गए मोबाइल फोन व पर्स को भी उठा ले गए। अपनी बहन को लेने पहुंचे युवक ने मीडिया को बताया कि उसकी बहन यहां कुछ घरों में काम करती थी, पैसे लेने आई थी, इससे ज्यादा कुछ बता पाता उससे पहले ही थाना साउथ सिटी के एसएचओ युवक को अपने साथ थाने ले गए।

पुलिस अधिकारी फिलहाल दिनदहाड़े युवती के अपहरण के मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। युवती कस्बा कोट ईसे खां के गांव तलवंडी मंगेखां की रहने वाली हैं। शहर के लालसिंह रोड से गांव तलवंडी मंगेखां की दूरी करीब 20-25 किमी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *