शहनाई पैलेस रोड व अशोक नगर में तीन बड़े अवैध शोरूम बनकर तैयार, ATP तक नहीं पहुंची रिपोर्ट, इंस्पैक्टर पर गिर सकती है गाज, इमारतों पर चलेगी डिच

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव के बाद फुर्सत में आए निगम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की योजना तैयार की है। इसमें अशोक नगर और शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड पर बन चुकी कामर्शियल इमारतों पर कार्रवाई हो सकती है। इन अवैध इमारतों के मालिकों ने एक नहीं, बल्कि तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बना ली है। जिससे नगर निगम के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है।

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक इन तीनों इमारतों से मोटी रकम निगम के ही कुछ अफसरों ने उगाही की है। इसकी डील बिल्डिंग ब्रांच के दलाल के रूप में उभर रहे एक नेता ने करवाई है। शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड, एसबीआई एटीएम के साथ नाजायज रूप से अवैध इमारत बन रही है। इसकी शिकायत RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की है।

इंस्पैक्टर पर गिर सकती है गाज

रवि छाबड़ा ने निगम कमिश्नर करणेश शर्मा को भेजी शिकायत में कहा है कि अशोक नगर में घई बैकरी व शुक्ला डेयरी के साथ अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बन रही है। इसके साथ ही यहां बड़ा शोरूम बनाया जा रहा है। शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड पर दो बड़े शोरूम बिना किसी नक्शे के बन रहे हैं। जिससे निगम के खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

 

शिकायत के बाद एटीपी वजीर राज ने इंस्पैक्टर पालप्रीत से रिपोर्ट मांगी थी। इस बारे में अभी इंस्पैक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया है। जिससे इंस्पैक्टर पर गाज गिर सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि इन तीनों इमारतों से लाखों रुपए की उगाही की गई है, जिसकी शिकायत कमिश्नर के पास है। इससे इंस्पैक्टर पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *