मुख्यमंत्री ने युक्रेन में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को जंग से प्रभावित मुल्क युक्रेन में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत आवश्यक प्रबंध करने का आग्रह किया है।

डॉ. एस. जयशंकर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि युक्रेन में बहुत से विद्यार्थी और पंजाबी फंसे हुए हैं। श्री चन्नी ने कहा कि उनके माता-पिता और पारिवारिक सदस्य युक्रेन में पैदा हुई चिंताजनक स्थिति के कारण अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा युक्रेन में फंसे लोगों को उचित आश्रय, नकदी की कमी आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही, उन्होंने विदेश मंत्रालय को ऐसे लोगों की भारत में सुरक्षित वापसी को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी कूटनीतिक तरीके तलाशने सम्बन्धी प्रयासों को और तेज़ करने का आग्रह किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *