जालंधर में Sky Bird International पर लड़की ने लगाए थे आरोप, समझौते के बाद अभी भी 40 हजार रुपए नहीं मिले, देखें आरोप लगाने के वक्त का VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
विदेश भेजने के नाम पर जालंधर की कई ट्रैवल एजैंसियां और इमीग्रेशन सैंटर चलाने वाले कारिंदे ठगी कर रहे हैं। विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झूठा सब्जबाग दिखाकर ट्रैवल एजैंट लोगों को ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला Sky Bird International का सामने आया है।

कमलजीत कौर ने आरोप लगाया है कि कि उन्होंने अक्टूबर 2021 में विदेश जाने के लिए Sky Bird International में अप्लाई किया था। इन्होंने मेरी फाइल लगाई जिसके बाद कहा गया कि जनवरी में वीजा आ जाएगा।

आफिस पहुंची तो बताया वीजा रिफ्यूज हो गया

इसके बाद Sky Bird International ने फोन पर बताया कि उसका वीजा रिफ्यूज हो गया। यही नहीं रिफ्यूजल आने के 1 महीने बाद मुझे बताया जा रहा है कि मेरी रिफ्यूजल आई है। वह भी इनके ऑफिस आ कर हंगामा किया तब जाकर मुझे बताया गया। इन्होंने मेरा 15 लाख का पैकेज किया था जिसमें 6 लाख के लगभग रुपये वह दे चुकी है।

हंगामे के बाद पुलिस थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तब कमलजीत कौर ने पुलिस थाने में समझौता करते सभी पैसे वापस मांगे थे। लेकिन इसमें से 40 हजार रुपए कमलजीत को नहीं मिले। कमलजीत ने कहा है कि 40 हजार रुपए आज तक वापस नहीं मिले, बताया गया कि यह युनिवर्सिटी की फीस के रूप में जमा हो गई है।

लड़की को सारा पैसा वापस दे दिया

उधर, स्काई बर्ड इंटरनेशनल के सतविंदर सिंह ने कहा कि कमलजीत कौर को सभी पैसे दे दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस थाने में लिखित समझौता हुआ है। उसे उसके सभी पैसे वापस कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास सभी दस्तावेज हैं। जिस 40 हजार रुपए की बात कमलजीत कौर ने किया है, वह फीस युनिवर्सिटी में जमा हो गई है, उसकी रसीद उसे दे गई थी।

Sky Bird International इमीग्रेशन पर लड़की ने जनवरी में लगाए थे आरोप, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=DNWVewO5BjU



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *