डेरा बाबा मुराद शाह नतमस्तक हुए केडी भंडारी, बोले- डेरा बाबा मुराद शाह पर रोजाना सैकड़ों लोगों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुमन सिद्धू
डेली संवाद, नकोदर
नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में आशीर्वाद लेने के लिए पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी पहुंचे। इस दौरान केडी भंडारी ने कहा कि डेरा बाबा मुराद शाह स्थान पर एक अटूट शक्ति और आस्था है। यहां पर सच्चे मन से मांगने पर हर मुराद पूरी होती है।

पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा इस स्थान पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त आकर अपनी मनोकामना मांगते हैं और मनोकामना पूरी होने पर बाबा जी का धन्यवाद करते हैं। पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा पंजाब पीरों की और गुरुओं की धरती है और पंजाब की खुशहाली तरक्की और आपसी भाईचारा इसी तरह से मजबूत और खुशहाल रहना चाहिए।

पूर्व सीपीएस भंडारी ने बाबाजी के दरबार में नतमस्तक होते हुए मस्त पंजाब और पंजाब वासियों की खुशियों की मनोकामना की। भंडारी ने कहा पंजाब में हर वर्ग के लोग रहते हैं और इन लोगों का आपसी प्यार और भाईचारा ही पंजाब को खुशहाल बनाने में सबसे बड़ा महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। इस दौरान पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के साथ महेश कालिया ने भी बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *