पंजाब: लुधियाना के वयोवृद्धि उद्योगपति धनवंत सिंह भोगल का निधन, साइकिल इंडस्ट्री में शोक की लहर

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब की आर्थिक राजधानी मानी जाती लुधियाना की इंडस्ट्री के पितामह कहे जाते भोगल ग्रुप के चेयरमैन धनवंत सिंह भोगल का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी तबियत पिछले एक सप्ताह से खराब थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका उपचार के दौरान देहांत हो गया।

धनवंत सिंह भोगल 91 वर्ष के थे और अपने पीछे 3 बेटियां छोड़ गए हैं। पंजाब में साइकिल इंडस्ट्री को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके भाई स्वर्गीय मोहिंदर सिंह भोगल ने साइकिल पार्टस निर्माण का एक कारखाना वर्ष 1938 में लुधियाना के गिल रोड पर लगाया।

इस दौरान धीरे-धीरे काम बढ़ने लगा, तो उन्होंने भाई धनवंत सिंह भोगल को भी उनके साथ कारोबार में आने के लिए कहा। जिस पर वह नौकरी छोड़कर इस कारोबार में आ गया। इसके पश्चात भोगल ग्रुप ने तेजी से विस्तार किया और साइकिल एवं साइकिल पार्टस की क्रांति लाने में अहम भूमिका अदा की। स्व धनवंत सिंह भोगल का अंतिम संस्कार माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट में शाम चार बजे होगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *