जालंधर: सैंट सोल्जर ग्रुप, डेज होटल और रमाडा होटल के मालिक के बेटे पर जानलेवा हमला, चलती कार को आग लगाने की कोशिश, एक युवक हिरासत में, देखें VIDEO

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां पीपीआर ग्रुप के मालिक के बेटे व होटल डेज और रमाडा होटल के मालिक प्रिंस चोपड़ा को जान से मारने की कोशिश की गई है। एक युवक ने प्रिंस चोपड़ा की कार पर पैट्रोल छिड़कर कर आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान प्रिंस चोपड़ा के बाउंसर ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक के बेटे व डेज होटल के मालिक प्रिंस चोपड़ा ने बताया कि वे कार में बैठकर जा रहे थे। गुरु नानक मिशन चौक के पास लाल बत्ती पर उनकी कार रुकी थी, इतने में पीछे से एक युवक ने आकर उनकी कार पर बोतल से पैट्रोल छिड़कने लगा। इस पर उनके बाउंसर ने कार से उतर कर उसे पकड़ा।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम रिंकू बताया है, उसका कहना था कि उसके भाई ने ऐसा करने को कहा था। वह खुद को टांडा रोड जालंधर का रहने वाला बता रहा है। फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में है।

सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक के बेटे को जान से मारने की कोशिश, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=W1Y6kbmQfsw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *