पंजाब: भाजपा से फगवाड़ा के प्रत्याशी विजय सांपला के इस्तीफे को लेकर आई बड़ी खबर

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला का इस्तीफा मंजूर हो गया है। विजय सांपला भारतीय जनता पार्टी की टिकट से पंजाब के फगवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पंजाब के फगवाड़ा में चुनाव लड़ रहे विजय सांपला का इस्तीफा मंजूर हो गया है। चुनाव लड़ने के लिए विजय सांपला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया था।

हालांकि इस दौरान चर्चा थी कि विजय सांपला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से इस्तीफा ना देकर 1 महीने की छुट्टी ली है, लेकिन जानकार बता रहे थे कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन पद संवैधानिक है जिस पर रहकर या छुट्टी लेकर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है।

इससे चुनाव लड़ने के लिए विजय सापला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। आयोग ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। जिसे लेकर पंजाब में बड़े ही कयास लगाए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *