जौली सूदिंग एरा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों की मदद और धार्मिक एवं समाजिक आयोजन के कार्य सराहनीय: केडी भंडारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जौली सूदिंग एरा फाउंडेशन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर कंपनी बाग चौक में लगाए गए लंगर वितरण समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं सीनियर भाजपा नेता केडी भंडारी ने कहा एडवोकेट हर्ष झांजी की चेयरमैनशिप में फाउंडेशन द्वारा गरीब लोगों की मदद और धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करवाने का जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है।

पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा फाउंडेशन मानवता की सेवा को समर्पित होकर जिस तरह से कार्य कर रही है यह हमारे समाज के लिए शिक्षा स्तोत्र है। भंडारी ने कहा जिस प्रकार से फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों तक राशन सेहत सुविधा और शिक्षा के मदद करती है इसी तरह विभिन्न संस्थाओं को भी इस प्रकार के लोकहित एवं समाजिक कार्य करने चाहिए।

केडी भंडारी ने सभा के सभी सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि सभा के सभी सदस्य बहुत ही मेहनती और ईमानदार है जो अपने जीवन का बहुमूल्य समय फाउंडेशन को देते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य मोहित भारद्वाज श्रीमती प्रेम कांता, ओम विनीश, सचिन, तरुण गुप्ता, मंजू अरोड़ा, अजय, अभिमन्यु, सुदेश भाटिया, पर्थ प्रोमिना चड्डा, रविंद्र चड्डा, निशांत कुमार, डिंपल, विशाल गिल, कमलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

सभा के चेयरमैन एडवोकेट हर्ष ने विशेष रुप से पूर्व सीपीएस केडी भंडारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले काफी लंबे समय से जालंधर शहर में हर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को और मानवता की सेवा करने वाली सभी सोसाइटियों को केडी भंडारी द्वारा लगातार सहयोग दिया जाता है। आज के समारोह में पंजाब भाजपा के सीनियर नेता राजेश बाघा भी विशेष रूप से पहुंचे। राजेश बाघा ने फाउंडेशन द्वारा करवाए जा रहे धार्मिक सामाजिक और जरूरतमंदों की मदद के कार्यों की तारीफ की।

चुनाव आयोग के आदेशों को ‘रौंदते’ BJP वाले, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *