जालंधर: भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिली सफेद गाय, काली गाय को खिलाना पड़ा हरा चारा, चुनाव जीतने के लिए पूजा पाठ और टोटके में जुटे प्रत्याशी, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव को लेकर कल जिले में मतगणना सुबह से शुरू होगी। कल शाम तक जीत हार का आंकड़ा सभी के सामने आ जाएगा। इस दौरान 24 घंटे में प्रत्याशियों की नींद उड़ चुकी है। कई प्रत्याशी पंडितों की शरण में है। वह पंडितों से पूजा-पाठ और टोटके पूछ रहे हैं।

जिससे कल उनकी जीत सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में भाजपा के एक प्रत्याशी को उनके पंडित जी ने सफेद गाय को हरा चारा खिलाने का टोटका बताया। इस टोटके के बाद उक्त प्रत्याशी की जीत पक्की बताई जा रही है, लेकिन भाजपा के इस प्रत्याशी का समय साथ नहीं दे रहा है।

आज सुबह से भाजपा का प्रत्याशी कई गौशालाओं के चक्कर लगा चुका है लेकिन अभी तक सफेद गाय किसी भी गौशाला में नहीं मिली है। हालांकि इस दौरान इस भाजपा प्रत्याशी को हर गौशाला में काली गायों को चारा खिलाने का अवसर जरूर मिल गया।

इसी के साथ ही सभी प्रत्ययाशी भी अपने अपने इष्ट देव को मनाने और पूजा पाठ करने में लगे हुए हैं। कोई मंदिर में शंखनाद कर रहा है तो कोई रात 12:00 बजे तक हवन यज्ञ करने की व्यवस्था की है। देखना यह होगा कि कल किस प्रत्याशी के इष्ट देव उन पर खुश होते हैं और विधायक की कुर्सी दिलाने में कामयाब होते हैं।

पंजाब में किसकी बनेगी सरकार? चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने किया बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/FkU7tuBTyyk











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *