डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से सटे फगवाड़ा विधानसभा हलके में अब तक बहुजन समाज पार्टी BSP के प्रत्याशी जसवीर सिंह गढी सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें 18729 वोट मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल दूसरे नंबर है। धालीवाल को अब तक 17747 वोट मिले हैं।
AAP के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह मान तीसरे नंबर पर हैं, मान को 16524 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी विजय सांपला चौथे नंबर पर हैं, उन्हें अब तक 2898 वोट मिले हैं।