डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के प्रत्याशी और ओलंपियन परगट सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है। जालंधर कैंट हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता व ओलंपियन सुरिंदर सोढ़ी को मात दी है। परगट सिंह ने 40507 वोट हासिल कर AAP के सुरिंदर सोढ़ी को करीब 5800 वोटों से हरा दिया।
चुनाव जीतने के बाद परगट सिंह अपने समर्थकों और परिवार के साथ माडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। उन्होंने कहा कि ये जालंधर कैंट के हर नागरिक का प्यार और आशीर्वाद है। उनके साथ अजीत सेठी, मंजीत सेठी, सुरिंदर भापा समेत कई लोग मौजूद थे।