डेली संवाद, संगरूर
पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान ने कहा है कि वे कल यानि शनिवार को राज्यपाल से मिलेंगे। इससे पहले आज वे आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली से वापसी के बाद भगवंत मान ने मोहाली में सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।
दिल्ली रवाना होने से पहले भगवंत मान ने कहा है कि कल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय होगी। भगवंत मान ने कहा है कि उसके बाद काम शुरू होगा। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जीत के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है।
शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान
भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं पंजाब की जीत को आम आदमी पार्टी यादगार बनाने में जुट गई है। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में भगवंत मान का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को न्यौता देने दिल्ली पहुंच रहे हैं।
कौंसलर, मेयर और MLA का आदेश दरकिनार। अफसरों ने बनवा दी अवैध मार्केट
https://youtu.be/kKyfF7fQJFg